
आदित्य से जो लड़की आकर चिपकी थी, वो कोई और नहीं, बल्कि सुधा थी।
कुछ समय पहले जब आदित्य की कंडीशन बहुत खराब हुई थी, तब सुधा उससे मिलने अस्पताल आई थी। पर उर्मि को उसकी मौजूदगी बिल्कुल पसंद नहीं आती थी और वह जलन या गुस्से में सुधा को कोई ना कोई बहाना बनाकर वहाँ से भगा दिया करती थी। उर्मि कभी सुधा को आदित्य के करीब नहीं आने देना चाहती थी। हालांकि, सुधा भी कम जिद्दी नहीं थी, वो छुप-छुपकर जैसे-तैसे आदित्य से मिल ही लिया करती थी। अभी पिछले एक हफ्ते से ही सुधा अपने पेरेंट्स से मिलने इंडिया गई हुई थी और अभी-अभी वापस लौटी थी। अस्पताल में अचानक आदित्य को पूरी तरह ठीक और फिट देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह बिना एक सेकंड गंवाए सीधे जाकर आदित्य से लिपट गई थी।








Write a comment ...